नईदिल्ली। लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने आज मंगलवार को भारत में दो नए मोबाईल Vivo T2 और Vivo T2x को लांच कर दिया है। ये दोनों 5जी फोन है। इन दोनों मोबाइल्स को 21 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Vivo T2
स्टोरेज क्षमता -
Vivo T2 5जी दो स्टोरेज वेरिएंट- 6जीबी प्लस 128जीबी और 8जीबी प्लस 128जीबी में आता है।
स्क्रीन -
Vivo T2 स्मार्टफोन में6.38-इंच, टर्बो एमोएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 90 हट्र्ज की रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 360 हट्र्ज हाई टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है।
कैमरा -
Vivo T2 में 64 मेगापिक्सल ओआईएस एंटी-शेक कैमरा है जो उच्च-गुणवत्ता वाली इमेजिस और वीडियो को कैप्चर और रिकॉर्ड करने में मदद करता है।
बैटरी क्षमता -
Vivo T2 में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W टर्बो फास्ट चार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है की ये 25 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाता है।
कीमत -
Vivo T2 की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। यह तीन कल ऑप्शन मरीन ब्लू, ऑरोरा गोल्ड और ग्लिमर ब्लैक में आता है।
Vivo T2x -
स्टोरेज क्षमता -
Vivo T2x तीन स्टोरेज वेरिएंट- 4जीबी प्लस 128जीबी, 6जीबी प्लस 128जीबी और 8जीबी प्लस 128जीबी में आता है।
डिस्प्ले -
Vivo T2x स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
प्रोसेसर -
Vivo T2x में पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 6020 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा -
Vivo T2x में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल P का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी क्षमता -
Vivo T2x में 5000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.