कोल्ड ड्रिंक के बाद अब आइसक्रीम सेक्टर पर टिकी मुकेश अंबानी की निगाहें, रिलायंस जल्द कर सकता है एंट्री

Update: 2023-04-07 14:52 GMT

नईदिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज कोल्ड ड्रिंक के बाद अब आइक्रीम सेक्टर में एंट्री करने जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद आइसक्रीम सेक्टर में हलचल बढ़ गई है। इससे पहले कंपनी ने कैम्पा कोला ब्रांड के नाम से कोल्ड ड्रिंक इंडस्ट्री में एंट्री की थी। अब मुकेश अंबानी की नजर आइक्रीम इंडस्ट्री पर है। माना जा रहा है की जल्द इसे लेकर कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस समूह आइसक्रीम प्रोडक्ट को बाजार में लाने की योजना पर काम कर रहा है।  रिलायंस रिटेल वेंचर्स  की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स जल्द ही इंडिपेंडेंस के नाम से अपना प्रोडक्ट उतार सकती है। बताया जा रहा है की कंपनी ने आइसक्रीम बनाने के काम को आउटसोर्स करने के लिए गुजरात की एक कंपनी के साथ हाल ही में चर्चा की है।  यह डील फाइनल होते ही पहला प्रोडक्ट मार्केट में आ सकता है।  

बढ़ जाएगा कंप्टीशन - 

वर्तमान समय में देश का आइसक्रीम मार्केट 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का है। जिसमें आधी हिस्सेदारी आर्गेनाइज्ड सेक्टर की है। इस सेक्टर में रिलायंस की एंट्री से मौजूदा ब्रांड्स को तगड़ी चुनौती मिलेगी। अभी इस मार्केट में हैवमोर, अमूल, वाडीलाल का कब्जा है। रिलायंस के आने के बाद इस क्षेत्र में कंप्टीशन बढ़ जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है की ये देखना दिलचस्प होगा की रिलायंस अपने प्रोडक्ट की क्या कीमत रखता है। 

Tags:    

Similar News