सात हफ्ते बाद कम हुआ विदेशी मुद्रा भंडार, 5.40 अरब डॉलर घटा

स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 55.79 अरब डॉलर हो गया है

Update: 2024-04-20 13:04 GMT

नईदिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 5.40 अरब डॉलर घटकर 643.16 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.88 अरब डॉलर की उछाल के साथ 648.56 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि 12 अप्रैल 2024 को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.40 अरब डॉलर घटकर 643.16 अरब डॉलर रहा। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.51 करोड़ डॉलर घटकर 564.65 अरब डॉलर रह गईं। हालांकि, स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 55.79 अरब डॉलर हो गया है।

विदेशी मुद्रा भंडार में सात हफ्ते बाद गिरावट आई 

आरबीआई के मुताबिक 12 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.08 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत का आरक्षित जमा 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 4.63 अरब डॉलर रह गया। उल्लेखनीय है कि विदेशी मुद्रा भंडार में सात हफ्ते बाद गिरावट आई है। इससे पिछले हफ्ते 5 अप्रैल को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.88 अरब डॉलर की उछाल के साथ 648.56 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था।

Tags:    

Similar News