SwadeshSwadesh

महिलाओं ने मेहंदी लगाकर गाजीपुर बॉर्डर पर मनाया महिला दिवस

Update: 2021-03-08 11:33 GMT

नईदिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन को 100 से अधिक दिन हो गए है।  गाजीपुर बॉर्डर समेत राजधानी दिल्ली की अन्य सीमाओं पर किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है।आंदोलन में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गाजीपुर बॉर्डर पर महिलाओं ने मंच संभाला।

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे अनशन में आज महिलाओं ने अपना योगदान दिया और 17 महिलायें अनशन पर बैठीं। इस दौरान महिलाओं ने हाथों पर इंकलाबी मेहंदी रचाई है साथ ही हाथों पर मेहंदी से कृषि यंत्र के चित्र भी बनाए हैं। महिलाओं का कहना है कि घर की रसोई से लेकर बच्चों की पढ़ाई और आंदोलन को पूरे तालमेल से संभाला जा रहा है। मंच पर मौजूद एक महिला ने कहा मेहंदी सिर्फ सौंदर्यकरण का साधन नहीं है। आंदोलन में मौजूद महिलाओं ने सोमवार को अपने हाथों पर इंकलाबी मेहंदी लगाकर अपने हक की आवाज उठाने की कोशिश की है।

Tags:    

Similar News