तेलांगना के सीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक के मांगें सबूत, गृहराज्य मंत्री ने की निंदा

Update: 2022-02-14 11:20 GMT

नईदिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने पर सियासी घमासान छिड़ गया है। ख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बयान की केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने निंदा की है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ तेलंगाना के मुख्यमंत्री का बयान गैर-जिम्मेदाराना है। पुलवामा हमले की बरसी की पूर्व संध्या पर दिए गए बयान केसीआर की अज्ञानता को दर्शाता है। 

वहीँ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और टीआरएस के बयान पाकिस्तान जैसे हैं। जब भी चुनाव आते हैं, वे नए एक्सपेरिमेंट करते हैं। चाहे वो हिजाब हो या फिर सर्जिकल स्ट्राइक, भाजपा के साथ विकास को लेकर मुकाबला नहीं कर सकते। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना केसीआर की सोच को दर्शाता है।

क्या है मामला - 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल गांधी का सबूत मांगना गलत नहीं है। के चंद्रशेखर राव ने कहा कि भाजपा हमेशा गलत प्रचार करती है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं भी सबूत मांग रहा हूं।

Tags:    

Similar News