राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर बधाई

Update: 2022-01-21 07:35 GMT

नईदिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके 50वें स्थापना दिवस पर बधाई दी।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, "मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई। प्राकृतिक संपदा से भरपूर ये राज्य हमारे पूर्वोत्तर की जीवंत संस्कृति और अनूठी परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं इन राज्यों के नागरिकों को सुखद और समृद्ध भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।" 

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा कि भारत के पूर्वोत्तर अंचल के तीन राज्यों मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर, इन प्रदेशों के निवासियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। यह अंचल अपने सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सदैव आकर्षण का केंद्र रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यहां के पुरुषार्थी निवासियों ने हर क्षेत्र में राष्ट्र की उन्नति में महती भूमिका निभाई है।

Tags:    

Similar News