मुंबई। राकांपा प्रमुख शरद पवार की तबियत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 81 वर्षीय पवार बीमार होने के बाद भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात अचानक तबियत बिगड़ने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स ने कहा की उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है की उन्हें अगले दो तीन दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।वे अगले सप्ताह महाराष्ट्र पहुंचने वाली राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होने वाले हैं। राकांपा सूत्रों के अनुसार उन्हें अगले दो तीन दिनों में ब्रीच कैंडी से डिस्चार्ज किया जा सकता है। पवार शिर्डी में 4-5 नवंबर को होने वाले पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।