SwadeshSwadesh

पंजाब कांग्रेस में नहीं थमा कलह, सोनिया गांधी से मिले नवजोत सिद्धू, हरीश रावत

Update: 2021-07-16 14:22 GMT

नईदिल्ली। पंजाब कांग्रेस में चल रही कल थमने का नाम नहीं ले रही है। नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चल रही अटकलों के बीच आज कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।  इस बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत भी मौजूद रहे.

बैठक के बाद रावत ने कहा कि पंजाब में लोगों को सुरक्षा की भावना केवल कांग्रेस सरकार में ही आती है इसलिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को लोग पंजाब में शांति के लिए याद करते हैं। जब-जब लोगों ने शिरोमणि अकाली दल के साथ प्रयोग किया है तब-तब पंजाब में अशांति बढ़ी है। उन्होंने कहा की वे सोनिया गांधी को रिपोर्ट करने आए थे।  बताया जा रहा है की रावत चंडीगढ़ पहुंचकर पार्टी की कलह को खत्म करने का कोई समाधान बताया जाएगा।  

इससे पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोनिया गंधी को फोन कर अपनी नाराजगी जताई थी।  उन्होंने कहा था की पंजाब में 2022 का विधानसभा चुनाव उन्हीं की नुमाइंदगी में लड़ा जाएगा। कैप्टन ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब कांग्रेस का प्रधान भी उनकी मर्जी से ही बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया की कांग्रेस फिर से पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराएगी।उम्मीद जताई जा रही है की पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आज या कल औपचारिक घोषणा हो सकती है।

Tags:    

Similar News