SwadeshSwadesh

मेट्रो मेन ने कहा केरल में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार

Update: 2021-02-19 12:30 GMT

कोच्चि। मेट्रो मेन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन आगामी 21 फरवरी को भाजपा में शामिल होने जा रहे है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की केरल में भाजपा सत्ता में आती है तो वे पार्टी के कहने पर मुख्यमंत्री पद स्वीकार करने को भी तैयार हैं।

एक न्यूज एजेंसी से चर्चा में कहा की केरल में भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है। भाजपा इस बार सत्ता में आ रही है। भाजपा की सरकार बनने पर वे चार मुद्दों पर काम करेंगे। एक राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्टर में सुधार लाएंगे। दूसरा यह कि राज्य में उद्योग लगवाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा हों। तीसरा राज्य को कर्ज मुक्त बनाएंगे और चौथा कि वे स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में काम करेंगे।

वहीँ केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने भाजपा में शामिल होने की खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि केरल की राजनीति में भाजपा को अच्छी बढ़त मिलेगी। उनके अनुभव का लाभ पार्टी औऱ केरल को मिलेगा। पार्टी के इस फैसले से पता चलता है कि कुशल, पारदर्शी और साफ छवि वाले लोगों को राजनीति में बढ़ावा देती है।

 

Tags:    

Similar News