SwadeshSwadesh

गृह मंत्री शाह ने दिल्ली हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की, जाना हाल

Update: 2021-01-28 07:41 GMT

नईदिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली और लाल किले पर किसानों द्वारा की गई हिंसा में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।  जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह इन पुलिसकर्मियों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। शाह ने दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर वहां इलाज के लिए भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गृह मंत्री ने गुरुवार को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। वह सिविल लाइन के तीरथराम शाह अस्पताल में गए और वहां भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की और घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में 394 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से 20 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से कई आईसीयू में भर्ती हैं। घायलों में एक महिला ज्वाइंट सीपी, चार डीसीपी और 10 से ज्यादा एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मी भी हैं।

Tags:    

Similar News