SwadeshSwadesh

राज्य सरकारें कोरोना को लेकर भ्रम और डर फैला रही है : स्वास्थ्य मंत्री

Update: 2021-04-07 14:48 GMT

नईदिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इसे लेकर सियासत भी तेज होने लगी है। एक ओर जहां महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध ना कराने का आरोप लगाया है। वहीँ केंद्रीय स्वास्थ्य डॉ हर्षवर्धन सिंह ने कोरोना महामारी को लेकर राज्य सरकारों द्वारा लोगों को भ्रमित करने एवं डर फैलाने का आरोप लगाया है।  

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं द्वारा टिप्पणियां प्राप्त हुई हैं। जिनका उद्देश्य टीकाकरण पर गलत सूचना देना और भय फैलाना है। बेहतर होगा कि राज्य सरकार राजनीति पर ध्यानदेने की बजाय अपनी आधारभूत स्वास्थ्य संरचना पर जोर दें। वहीं उन्होंने महाराष्ट्र को लेकर कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज़िम्मेदारी से कार्य न करना समझ से परे है। लोगों में दहशत फैलाना मूर्खता है। वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी लगातार की जा रही है और राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जा रहा है।  

उन्होंने कहा की कर्नाटक, राजस्थान और गुजरात में टेस्टिंग की गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता है। पंजाब में मृत्यु दर में गिरावट के लिए घातक मामलों को चिन्हित करके जल्द अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार सीजीआई द्वारा कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दिए जाने के बाद भी इसका उपयोग बंद कर दिया है। इससे राज्य सरकार सिर्फ आमजनों के जीवन को ही खतरे में नहीं दाल रही बल्कि दुनिया में भी गलत संदेश दे रही है।   

Tags:    

Similar News