SwadeshSwadesh

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना संक्रमित, कल सभा में हुए थे बेहोश

Update: 2021-02-15 08:09 GMT

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी कोरोना संक्रमित पाए गए है। एक दिन पहले वे वडोदरा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बेहोस गए थे।  इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यू एन मेहता हॉस्पिटल मैं भर्ती कराया गया था।  जहां उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें वह पॉजिटिव आये है।  उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल के निदेशक डॉ आर के पटेल ने आज एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी। डॉ पाटिल ने बताया की रविवार को मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार रात को मुख्यमंत्री की कोरोना जांच की गई।  जोकि पॉजिटिव आई है।  इसके अलावा2D ईको, ईसीजी तथा सीटी स्कैन आदि टेस्ट भी कराये गए। जोकि सभी रिपोर्ट्स नॉर्मल है। उन्हें 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। बता दें की मुख्यमंत्री रविवार को वड़ोदरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे।  इस दौरान ब्लड प्रेशर तथा शुगर लेवल कम होने के कारण वे अचेत होकर गिर पड़े।

Tags:    

Similar News