केंद्रीय मंत्री ने फर्टिलाइजर कमी को लेकर दिया बयान, बताई क्या है स्थिति?

Update: 2021-11-23 10:39 GMT

नईदिल्ली।  केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। उर्वरकों की कही कोई कमी नहीं है। केन्द्रीय मंत्री मंगलवार को सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के कृषि मंत्रियों के साथ उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर बैठक में बोल रहे थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मनसुख मंडाविया ने कहा कि हमें वैकल्पिक उर्वरक जैसे नेनो यूरिया के इस्तेमाल पर भी जोर देना चाहिए, जो मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखता है एवं अधिक उत्पादक है।

Tags:    

Similar News