SwadeshSwadesh

पिछले 24 घंटे के दौरान देश में नहीं मिला कोरोना यूके स्ट्रेन का नया मरीज

Update: 2021-01-10 12:20 GMT

नईदिल्ली। देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रहे नए स्ट्रेन के मरीजों के मिकलने के क्रम पर ब्रेक लगा है।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटे में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है।  भारत में अब तक नए स्तेन के मरीजों की संख्या 90 है।  यूके में मिले कोरोना के नया स्ट्रेन मिलने के बाद सरकार ने पिछले साल 22 दिसंबर से यूके से भारत आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हालांकि, भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच उड़ान का संचालन 8 जनवरी से दोबारा शुरू हो गई है। यात्रियों को अपनी उड़ान में सवार होने से पहले और भारत पहुंचने के बाद ब्रिटेन में आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा। इसी बीच भारत में पिछले 24 घंटों में 18,645 कोरोना के नए मरीज मिले है। इसके साथ ही 24,333 मरीज स्वस्थ हुए है।   देश में सर्वाधिक सक्रिय मरीजों की संख्या केरल और महाराष्ट्र में है। केरल में 64,516 सक्रिय मामले हैं, देश में सबसे ज्यादा, इसके बाद महाराष्ट्र में 54,129 हैं।

 




Tags:    

Similar News