भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ अग्निमित्रा को दिया टिकट, राज्यसभा में 4 प्रत्याशी घोषित

Update: 2022-03-18 15:02 GMT

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक उपचुनावों हेतु 4 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने असम से पबित्र मर्घेरिता और त्रिपुरा से प्रो डॉ माणिक साहा को उम्मीदवार घोषित किया है

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि असम से पबित्र मर्घेरिता, हिमाचल प्रदेश से डॉ सिकंदर कुमार, नगालैंड से एस फांगनों कोन्याक और त्रिपुरा से प्रो डॉ माणिक साहा को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीँ पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ यहां से पार्टी महासचिव और विधायक अग्निमित्रा पाल को चुनावी मैदान में उतारा है। बालीगंज विधानसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो के खिलाफ किया घोष को टिकट दिया है। 

Tags:    

Similar News