भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने दुनिया भर को अपनी दृष्टि से किया प्रेरित : नड्डा

Update: 2020-10-15 08:53 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया भर के लोगों को अपनी दृष्टि से प्रेरित किया।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन, भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर मेरा हार्दिक सम्मान। उन्हें जनता के राष्ट्रपति के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने दुनिया भर के लोगों को अपनी दृष्टि से प्रेरित किया और मानवता के लिए काम किया।'

उल्लेखनीय है कि कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था।

Tags:    

Similar News