क्या आप नाखूनों को मजबूत और खूबसूरत बनाना चाहते हैं और महंगे ट्रीटमेंट से थक चुके हैं? तो घर पर ही इस ऑयल का इस्तेमाल करें।
नाखूनों को खूबसूरत और चमकदार दिखाना चाहते हैं। इसके लिए लोग नेल पॉलिश, नेल आर्ट और महंगे सैलून ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, लेकिन एक जरूरी बात ये अक्सर ध्यान ही नहीं देते हैं। वह है नाखूनों की क्यूटिकल्स। ये नाखूनों के आसपास की पतली स्किन होती है, जो उन्हें बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाती है।
लेकिन परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि क्यूटिकल ऑयल इन्हें मजबूत भी करेगा और अंदर पोषण भी देगा। जिससे आपके नाखून हेल्दी भी होंगे और जल्दी नहीं टूटेंगे।
क्यों जरूरी है क्यूटिकल ऑयल?
क्यूटिकल ऑयल में मौजूद विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्राकृतिक तेल नाखूनों को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं। इससे नाखूनों की ड्रायनेस कम होती है, वे टूटते नहीं और उनमें नेचुरल चमक बनी रहती है। खासकर जो लोग बार-बार नेल पॉलिश या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है।
कैसे करें यूज़
क्यूटिकल ऑयल यूज़ करना बहुत आसान है। आप कॉटन या छोटे ब्रश की मदद से नाखूनों के आसपास 1-2 बूंद ऑयल लगाएं और हल्के हाथों से कुछ मिनट तक मसाज करें। इससे ऑयल अच्छे से स्किन में अब्जॉर्ब हो जाता है और बेहतर रिजल्ट देता है।
सही क्यूटिकल ऑयल कैसे चुनें?
एक अच्छा क्यूटिकल ऑयल वही होता है जो हल्का हो और स्किन में आसानी से समा जाए। आमतौर पर बेहतर क्यूटिकल ऑयल में कई तरह के नेचुरल तेलों का मिश्रण होता है, जैसे-
- जोजोबा ऑयल
- बादाम का तेल
- नारियल तेल
- सूरजमुखी और अलसी का तेल
इनके साथ विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व भी शामिल होते हैं, जो नाखूनों को अतिरिक्त मजबूती देते हैं।
ध्यान रखने वाली बातें
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसे रोज़ाना यूज़ न करें, बल्कि हफ्ते में 1 से 2 बार ही यूज़ करें। अगर आप इसे रात में सोने से पहले लगाते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है। आप सोच रहे होंगे कि क्या इसे नेल पॉलिश लगाने के बाद भी यूज़ किया जा सकता है या नहीं, तो हां। इसे आप नेल पॉलिश के ऊपर भी यूज़ कर सकते हैं और अगर मैनीक्योर के बाद इसका यूज़ किया जाए, तो नाखून ज्यादा हेल्दी रहते हैं।
नियमित रूप से क्यूटिकल ऑयल का इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में नाखूनों की सेहत और चमक में साफ फर्क नजर आने लगता है। अगर आप भी नेचुरल तरीके से खूबसूरत नाखून चाहते हैं, तो यह एक आसान और असरदार उपाय साबित हो सकता है।