Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > यूटिलिटी

Homemade DIY Face Scrub for Natural Glow

होममेड नेचुरल ब्यूटी टिप्स: कम कीमत में घर पर बनाएं DIY फेस स्क्रब, मिनटों में पाए नेचुरल निखार…

कम पैसों में घर के सामान से बनाएं DIY फेस स्क्रब। हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल से पाए नेचुरल ग्लो और सॉफ्ट त्वचा।


होममेड नेचुरल ब्यूटी टिप्स कम कीमत में घर पर बनाएं diy फेस स्क्रब मिनटों में पाए नेचुरल निखार…

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में चेहरे की थकावट सबसे पहले नजर आती है। धूल, धूप और तनाव… सब मिलकर त्वचा की चमक छीन लेते हैं। ऐसे में हर बार पार्लर जाना या महंगे स्क्रब खरीदना जरूरी नहीं। आज हम आपको घर में मौजूद सामान से DIY फेस स्क्रब बनाने की आसान ट्रिक बता रहे हैं , जो कम खर्च में आपकी त्वचा को दे सकता है नेचुरल ग्लो।

क्यों जरूरी है स्क्रब?

चमकदार और निखरी त्वचा के लिए सही देखभाल पहला कदम है। हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब करने से डेड स्किन सेल्स हटती हैं और चेहरा फ्रेश दिखने लगता है। अगर सही तरीके से किया जाए तो स्क्रबिंग से त्वचा मुलायम भी होती है और हल्का-सा चमकता निखार भी आता है।

 बेसन और कच्चे दूध से नेचुरल फेस स्क्रब

बेसन और कच्चा दूध त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। यह मिश्रण त्वचा की गहराई से सफाई करता है। आवश्यक सामग्री 

  • 1 चम्मच बेसन
  • कच्चा दूध (आवश्यकतानुसार)

बनाने का तरीका: बेसन में दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। फिर ठंडे पानी से धो लें। यह स्क्रब डलनेस कम करता है और चेहरा साफ-सुथरा दिखने लगता है।

2. चीनी और नारियल तेल से स्क्रब

ड्राय त्वचा वालों के लिए यह स्क्रब खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है। आवश्यक सामग्री 

  • 2 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच नारियल तेल

बनाने का तरीका: दोनों को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 4-5 मिनट हल्के हाथों से रगड़ें। फिर ठंडे पानी से धो लें। चीनी के दाने मृत कोशिकाएं हटाते हैं, जबकि नारियल तेल त्वचा को नमी देता है। इससे चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखता है।

3. हल्दी, बेसन और दही से स्क्रब

दाग-धब्बों और पिंपल्स की समस्या में यह स्क्रब मददगार हो सकता है। आवश्यक सामग्री 

  • 1 चम्मच दही
  • 2 चुटकी हल्दी
  • 1 चम्मच बेसन

बनाने का तरीका: तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। यह त्वचा को निखारने में मदद करता है और हल्की चमक लाता है।

स्क्रब लगाते समय ध्यान रखें

स्क्रब से पहले चेहरे को पानी से साफ कर लें।हमेशा हल्के हाथों से मसाज करें , जोर से रगड़ने से त्वचा में जलन हो सकती है। पहले पैच टेस्ट जरूर करें।  हफ्ते में 1-2 बार ही इस्तेमाल करें, बाद में मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

नोट: यह सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होता है, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है।