क्या आप भी सही से आई मेकअप नहीं कर पाते? तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं, यहां जानें परफेक्ट आई मेकअप के लिए जरूरी टिप्स..
चेहरे की खूबसूरती आंखों से ही पूरी होती है और जब परफेक्ट मेकअप होगा, तभी आंखें सुंदर दिखेंगी। आई मेकअप न सिर्फ आपकी आंखों को आकर्षक बनाता है, बल्कि पूरे लुक को भी निखार देता है। चाहे डेली ऑफिस जाना हो, या कोई खास मौका हो, अगर आई मेकअप सही तरीके से किया जाए तो आपकी पर्सनैलिटी में अलग ही कॉन्फिडेंस नजर आता है।
लेकिन आपको सही से आई मेकअप करना नहीं आता, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कुछ छोटी-छोटी आसान टिप्स से भी आंखों का सुंदर आई मेकअप कैसे कर सकते हैं।
सबसे पहले करें बेस तैयार
आई मेकअप शुरू करने से पहले पलकों पर आई प्राइमर या हल्का कंसीलर लगाना जरूरी होता है। इससे स्किन टोन बराबर दिखती है और आईशैडो ज्यादा देर तक टिका रहता है। साथ ही रंग भी ज्यादा उभरकर नजर आते हैं।
आईशैडो और ब्लेंडिंग पर दें ध्यान
आईशैडो का चुनाव हमेशा अपनी ड्रेस और स्किन टोन के अनुसार करें। क्रीज एरिया में हल्के न्यूड या ब्राउन शेड का इस्तेमाल करें। सबसे जरूरी है ब्लेंडिंग—अगर शेड्स अच्छी तरह ब्लेंड नहीं होंगे, तो मेकअप अधूरा लगेगा।
आईलाइनर से दें परफेक्ट शेप
आईलाइनर आंखों की शेप को निखारता है। छोटी आंखों के लिए पतला लाइनर बेहतर रहता है, जबकि विंग्ड लाइनर आंखों को बड़ा और लिफ्टेड लुक देता है। लैश लाइन के अंदर काजल लगाने से पलकें घनी दिखती हैं।
मस्कारा से पूरा करें लुक
मस्कारा आई मेकअप का फाइनल टच होता है। पहले आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें, फिर मस्कारा के दो कोट लगाएं—पहला लंबाई के लिए और दूसरा वॉल्यूम के लिए। ध्यान रखें कि पलकों पर क्लम्प्स न बनें।
आइब्रो को भी करें डिफाइन
साफ और शेप में आइब्रो आपके पूरे लुक को बेहतर बनाती हैं। आइब्रो पेंसिल या पाउडर का इस्तेमाल करते समय ऐसा शेड चुनें जो आपके बालों के रंग से थोड़ा हल्का हो।
इनर कॉर्नर को करें हाइलाइट
आंखों के अंदरूनी कोनों और आइब्रो बोन पर हल्का हाइलाइटर लगाने से आंखें तुरंत ब्राइट और फ्रेश नजर आती हैं।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें, इससे आंखों में इन्फेक्शन हो सकता है।
- सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें, इसके लिए अच्छे मेकअप रिमूवर या मिसेलर वॉटर का इस्तेमाल करें।
- आंखों को रगड़ने से बचें, इससे स्किन डैमेज हो सकती है।
अगर आप इन आसान टिप्स को फॉलो करती हैं, तो आपका आई मेकअप हर बार प्रोफेशनल और आकर्षक नजर आएगा।