ISRO अब आम लोगों को बनाएगा एस्ट्रोनॉट

अब आम लोग भी बन सकेंगे एस्ट्रोनॉट, ISRO का बड़ा फैसला गगनयान मिशन में STEM एक्सपर्ट्स को मिलेगा मौका

ISRO पहली बार आम नागरिकों के लिए एस्ट्रोनॉट कैडर खोलने जा रहा है। गगनयान मिशन में STEM एक्सपर्ट्स को मौका मिल सकता है।

By : स्वदेश डेस्क
अब आम लोग भी बन सकेंगे एस्ट्रोनॉट, ISRO का बड़ा फैसला गगनयान मिशन में STEM एक्सपर्ट्स को मिलेगा मौका

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) पहली बार अपने एस्ट्रोनॉट कैडर को आम नागरिकों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम भारत के मानव अंतरिक्ष मिशनों को विस्तार देने और अधिक विशेषज्ञता जोड़ने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

गगनयान मिशन से पहले या उसके साथ ही इस योजना को लागू किया जा सकता है। खास बात यह है कि अब केवल सैन्य पायलट ही नहीं, बल्कि साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (STEM) बैकग्राउंड वाले प्रोफेशनल्स भी अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना पूरा कर सकेंगे।

क्या है ISRO का नया प्लान?

ISRO की एक समिति ने सुझाव दिया है कि भविष्य के मिशनों के लिए एस्ट्रोनॉट्स का दायरा बढ़ाया जाए। इस योजना के तहत 

  • आम नागरिकों को भी एस्ट्रोनॉट कैडर में शामिल किया जाएगा
  • STEM एक्सपर्ट्स को प्राथमिकता मिल सकती है
  • वैज्ञानिक, इंजीनियर और डॉक्टर भी बन सकेंगे अंतरिक्ष यात्री

हालांकि, इसके लिए पात्रता (Eligibility Criteria) अभी जारी नहीं की गई है।

गगनयान मिशन में क्या होगा बदलाव?

ISRO का गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है, जिसे 2027 तक लॉन्च करने की योजना है।

  • यह लगभग 3 दिन का मिशन होगा
  • 400 किमी ऊंचाई तक अंतरिक्ष यात्रा
  • सुरक्षित वापसी के लिए विशेष क्रू मॉड्यूल

पहले बैच में 4 एस्ट्रोनॉट्स शामिल हैं, जो भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट हैं।

 दूसरे और तीसरे बैच में क्या खास?

कमेटी के प्रस्ताव के अनुसार दूसरे बैच में 4 क्रू मेंबर्स सीधे मिशन में शामिल हो सकते हैं, इसमें नागरिक और सैन्य दोनों पृष्ठभूमि के लोग शामिल होंगे। जबकि तीसरे बैच में 12 एस्ट्रोनॉट्स तक संख्या बढ़ाई जा सकती है भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसी बड़ी योजनाओं को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है. इससे भविष्य के मिशनों में ज्यादा विशेषज्ञों की भागीदारी संभव होगी।

 एस्ट्रोनॉट बनने में कितना समय लगेगा?

एक एस्ट्रोनॉट बनने की प्रक्रिया लंबी और कठिन होती है।

  • चयन, ट्रेनिंग और मिशन मिलाकर लगभग 5-6 साल
  • दूसरे बैच की तैयारी: 6 साल
  • तीसरे बैच की तैयारी: 8 साल तक

इस दौरान उम्मीदवारों को शारीरिक, मानसिक और तकनीकी रूप से पूरी तरह तैयार किया जाता है।

क्यों अहम है यह फैसला?

ISRO का यह कदम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे ज्यादा टैलेंट को मौका मिलेगा, रिसर्च और टेक्नोलॉजी में तेजी आएगी, अंतरिक्ष मिशनों की संख्या बढ़ सकती है. दरअसल, यह पहल भारत को वैश्विक स्पेस रेस में और मजबूत स्थिति में ला सकती है, जहां अब आम नागरिक भी अंतरिक्ष तक पहुंचने का सपना देख सकते हैं।

संबंधित सामग्री

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026
MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026