Indian Army CSBO Recruitment 2026 Apply

भारतीय सेना में निकली 190 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया

भारतीय सेना ने CSBO ग्रेड-II के 190 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन तरीका।

By : स्वदेश डेस्क
भारतीय सेना में निकली 190 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया

Indian Army ने CSBO (Civilian Switch Board Operator) ग्रेड-II के 190 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती रक्षा मंत्रालय के तहत मुख्यालय 2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, पणजी गोवा द्वारा निकाली गई है। 10वीं पास और PBX हैंडलिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया ईमेल के जरिए पूरी की जाएगी और चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल टेस्ट तथा इंटरव्यू के आधार पर होगा।

31 मई तक कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजना होगा।

कुल 190 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

  • UR – 94 पद
  • OBC – 43 पद
  • SC – 22 पद
  • ST – 12 पद
  • EWS – 19 पद

इसके अलावा PwD और पूर्व सैनिकों के लिए भी आरक्षण दिया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही PBX (Private Branch Exchange) हैंडलिंग का कम से कम 6 महीने का अनुभव भी मांगा गया है। यह अनुभव प्रमाणपत्र आवेदन के साथ भेजना अनिवार्य होगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। पेपर में इन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे 

  • General Intelligence
  • Numerical Aptitude
  • Reasoning
  • English
  • General Awareness

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके Adobe Reader के जरिए भर सकते हैं, इसके बाद आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, PBX अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजने होंगे। ईमेल के सब्जेक्ट में “CSBO Application” के साथ उम्मीदवार का नाम लिखना जरूरी होगा।

देशभर में मिल सकती है पोस्टिंग

यह भर्ती ऑल इंडिया सर्विस दायित्व के तहत की जा रही है। यानी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के किसी भी हिस्से में हो सकती है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

संबंधित सामग्री

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026
MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026