पार्लर और महंगे ट्रीटमेंट से परेशान? अब किचन की चीजों से बनाएं नेचुरल फेस मास्क और पाएं ग्लोइंग, टाइट स्किन...
खूबसूरत और जवां दिखने के लिए लोग आजकल महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेने लगे हैं। खासकर चेहरे की झुर्रियों और ढीली पड़ती स्किन (sagging skin) को ठीक करने के लिए बोटॉक्स काफी लोकप्रिय हो गया है। लेकिन हर किसी के लिए इतना महंगा ट्रीटमेंट करवाना आसान नहीं होता और कई बार हर किसी को ये ट्रीटमेंट सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में आप घर पर ही कुछ नेचुरल चीजों की मदद से एक ऐसा फेस मास्क तैयार कर सकती हैं, जो त्वचा को टाइट और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर कैसे नेचुरल चीजों से फेस मास्क बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट को खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर पर किचन की कुछ चीजों से फेस मास्क बना सकते हैं। जिसे रेगुलर चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग, मुलायम और चमकदार हो सकती है।
मास्क बनाने के लिए सामग्री
2 चम्मच फ्लैक्स सीड (अलसी के बीज)
1 कप पानी
1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
1 छोटा चम्मच विटामिन E ऑयल या 1 विटामिन E कैप्सूल

बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर उसमें दो चम्मच फ्लैक्स सीड डालें और धीमी आंच पर उबालें। कुछ ही मिनटों में यह मिश्रण गाढ़ा होकर जेल जैसा बनने लगेगा। अब इसे गैस से उतारकर छान लें ताकि आपको साफ जेल मिल जाए। इसके बाद इस जेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। फिर विटामिन E कैप्सूल को काटकर उसका तेल भी इसमें डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद आपका नेचुरल फेस मास्क तैयार हो जाएगा।

इस्तेमाल करने का तरीका
मास्क लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। अब इस मास्क को हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं और करीब 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है
अलसी के बीज में मौजूद न्यूट्रिएंट्स स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। वहीं एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और उसकी नमी बनाए रखता है। विटामिन E त्वचा को न्यूट्रिशन देने के साथ उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में सहायक माना जाता है।