Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > यूटिलिटी

चिया सीड्स से फेस मास्क

चिया सीड्स ब्यूटी के लिए किसी वरदान से कम नहीं, इन चीज़ों से फेस मास्क बनाएं

अगर आप महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट से थक चुके हैं, तो घर पर किचन की साधारण चीज़ों और चिया सीड्स से अपना नेचुरल फेस मास्क बनाएं।


चिया सीड्स ब्यूटी के लिए किसी वरदान से कम नहीं इन चीज़ों से फेस मास्क बनाएं

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन क्लीन, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे, लेकिन इसके लिए हर बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फेशियल लेना जरूरी नहीं है। किचन में मौजूद कुछ नेचुरल चीजें भी आपकी स्किन को बेहतरीन निखार दे सकती हैं। चिया सीड्स भी उन्हीं में से एक हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर किचन की कुछ चीजों और चिया सीड्स से नेचुरल फेस मास्क कैसे बना सकते हैं।

चिया सीड्स के इन छोटे-छोटे बीजों में एंटीऑक्सिडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हाइड्रेशन देने वाले गुण पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, चिया सीड्स से बने कुछ आसान फेस मास्क घर पर कैसे बनाए जा सकते हैं।

हाइड्रेशन के लिए चिया-एलोवेरा मास्क

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इसे छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। जब यह सही से तैयार हो जाए, तो इसे अपने फेस पर 15 मिनट अप्लाई करें और फिर फेस को अच्छे से धो लें। इस फेस मास्क को लगाने से आपके फेस की ड्राईनेस कम होगी।

स्किन टोन सुधारने के लिए चिया-हल्दी मास्क

अगर आपकी आँखों के नीचे डार्क स्पॉट्स हैं, तो इसके लिए 1 चम्मच चिया सीड्स में 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और स्किन टोन बेहतर होता है।

झुर्रियों के लिए चिया-ग्रीन टी मास्क

कुछ लोगों को कम उम्र में ही फेस पर झुर्रियाँ आना शुरू हो जाती हैं। जिससे फेस बेकार लगने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच चिया सीड्स में 2 चम्मच ठंडी ग्रीन टी और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। 15 से 20 मिनट तक लगाने के बाद चेहरा धो लें। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है।

एक्सफोलिएशन के लिए चिया-दही मास्क

गर्मी, धूप और धूल मिट्टी से फेस का नेचुरल ग्लो चला जाता है और फेस काफी डल दिखने लगता है। अगर आप भी डल स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो 1 चम्मच चिया सीड्स में 1 चम्मच दही और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। 10 से 15 मिनट बाद धो लें। इससे डल स्किन में तुरंत निखार आता है।

ये कुछ देसी नुस्खे हैं। जिनकी मदद से आप अपने फेस को ग्लोइंग और शीशे की तरह चमकदार बना सकते हैं। साथ ही आपको बता दें, यहां दी गई पूरी जानकारी सलाह के तौर पर दी गई है। इसलिए एक बार आपने स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Related to this topic: