Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > यूटिलिटी

टमाटर से त्वचा निखारें

टमाटर का उपयोग कर अपनी त्वचा को बनाएं स्वस्थ और चमकदार

दाग-धब्बों से परेशान हैं? तो आपकी किचन में रखा एक टमाटर आपकी स्किन का गेम पूरी तरह बदल सकता है! ऑयली स्किन, ड्राई स्किन और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए जानिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका....


टमाटर का उपयोग कर अपनी त्वचा को बनाएं स्वस्थ और चमकदार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में धूप, धूल और तनाव का असर सबसे पहले स्किन पर दिखने लगता है, जिससे चेहरा खराब होना शुरू हो जाता है। दाग-धब्बे और टैनिंग आने से चेहरा खराब हो जाता है। लोग इन सब से परेशान होने के बाद महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनसे भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है।

अगर आप भी ग्लोइंग स्किन और साफ चेहरा चाहते हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद टमाटर इस समस्या का आसान समाधान बन सकता है। क्योंकि टमाटर में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन के खोए हुए निखार को वापस ला सकते हैं।

टमाटर लाएगा खोया हुआ निखार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को गहराई से साफ करते हैं और दाग-धब्बों को भी कम करते हैं। इसकी हल्की अम्लीय प्रकृति त्वचा का pH संतुलन बनाए रखती है, जिससे चेहरे पर ताजगी और ग्लो दोनों नजर आते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे खास बात ये है कि इसका उपयोग करना भी बहुत सिंपल है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक ताजा टमाटर की जरूरत पड़ेगी। उसमें से आपको टमाटर का रस निकाल लेना है और फिर कॉटन से चेहरे पर लगाना है। इसे कम से कम चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाए रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार यूज कर सकते हैं।

ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद
अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आपके लिए यह बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, यह अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। टमाटर के रस में नींबू का रस मिलाकर लगाने से त्वचा फ्रेश और साफ नजर आती है, साथ ही ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या भी कम होती है।

टैनिंग हटाने में कारगर
गर्मियों में धूप के कारण फेस पर टैनिंग आ जाती है, लेकिन अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। टमाटर के रस में दही मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल करने से टैनिंग कम होती है और त्वचा मुलायम बनती है।

ड्राई स्किन के लिए भी उपयोगी
ड्राई स्किन के लिए आप टमाटर में शहद मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन को नमी मिलती है और उसका रूखापन दूर होता है, जिससे चेहरा सॉफ्ट और हेल्दी दिखता है।

जरूरी सावधानी
टमाटर का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, खासकर अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है। इससे एलर्जी या जलन जैसी समस्या से बचा जा सकता है। टमाटर एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय है, जिसे नियमित रूप से अपनाकर आप बेदाग और ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं।

 

Related to this topic: