Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा, बस डाइट में शामिल करें ये फल

बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा, बस डाइट में शामिल करें ये फल

Skin Care Tips: अपनी डाइट में कुछ फल शामिल करके आप चमकती त्वचा पा सकते हैं l

बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा बस डाइट में शामिल करें ये फल

Skin Care Tips: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और जवान दिखे। लेकिन इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स या पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने खाने में कुछ खास फलों को शामिल कर लें, तो आपकी स्किन नैचुरली ग्लो करने लगेगी। ये फल न सिर्फ विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं बल्कि ये त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचाव करते हैं।

पपीता जरूर खाएं 

पपीता में पपेन नाम का एंजाइम होता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन A, C और E स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं और झुर्रियों को दूर करते हैं।

अनार का सेवन करें 

अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह स्किन की टोन को बेहतर करता है और पिगमेंटेशन कम करने में मदद करता है।

आम है बेहद फायदेमंद 

आम में मौजूद विटामिन C और बीटा कैरोटीन स्किन को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। यह मुंहासे और ड्रायनेस को भी कम करता है।

कीवी में मिलता है विटामिन C 

इस छोटे से फल में जबरदस्त मात्रा में विटामिन C होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इससे त्वचा टाइट और फ्रेश दिखती है।

सेब रोजाना खाएं 

एक सेब रोज खाने से आपकी स्किन हेल्दी बनी रह सकती है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को डिटॉक्स करते हैं और चमक बढ़ाते हैं।

Related to this topic: