Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > यूटिलिटी

हरियाली तीज से पहले दिखना है खूबसूरत, तो ऐसे तैयार करें फेसपैक

हरियाली तीज से पहले दिखना है खूबसूरत, तो ऐसे तैयार करें फेसपैक

सावन के महीने में महिलाएं सुख-शांति और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। व्रत के मौके पर महिलाएं झूला झूलती है और संजती संवरती है।


हरियाली तीज से पहले दिखना है खूबसूरत तो ऐसे तैयार करें फेसपैक

हरियाली तीज आने वाले दिन यानि 27 जुलाई को मनाया जाने वाला है। यह दिन महिलाओं के बीच बेहद खास होता है। सावन के महीने में महिलाएं सुख-शांति और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। व्रत के मौके पर महिलाएं झूला झूलती है और संजती संवरती है। हरियाली तीज के मौके पर हरे रंग के कपड़ें पहनना शुभ माना जाता है। हरी साड़ी और चूड़ियां त्योहार के मौके पर पहन सकते है। कपड़ें के अलावा चेहरे की सुंदरता भी मायने रखती है। आज हम आपको एक खास तरह के फेसपैक के बारे में जानकारी देंगे, जो चेहरे को निखारने में मदद करते है।

जानिए फेसपैक बनाने के लिए सामग्री

आपको बताते चलें कि, यहां पर फेसपैक बनाने के लिए आपको आवश्यक सामग्री चाहिए होगी जो इस प्रकार है...

इसे बनाने के लिए 1 चम्मच जिलेटन पाउडर, 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर, और 2 से 3 चम्मच दूध लें।

जानिए कैसे करें तैयार

यहां पर इस फेसपैक को तैयार करने के लिए आप बताई हुई सारी सामग्रियों को एक कटोरी में डालें। सामग्रियों को डालने के बाद मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं। 10 मिनट तक इसे ऐसे ही सूखने दें, अच्छे से सूखने के बाद इसे मास्क की तरह पील करें। मास्क को उतारने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं और मॉइस्चराइजर लगाकर स्किन को लॉक कर लें। ध्यान रहे इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है।

Related to this topic: