Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

चेहरे की देखभाल में चमत्कारी साबित हो रहा है विटामिन ई कैप्सूल, जानिए फायदे

चेहरे की देखभाल में चमत्कारी साबित हो रहा है विटामिन ई कैप्सूल, जानिए फायदे

Vitamin E for Face: चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने से कई फ़ायदे होते हैं l

चेहरे की देखभाल में चमत्कारी साबित हो रहा है विटामिन ई कैप्सूल जानिए फायदे

Vitamin E for Face: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा चमकदार और ग्लो करें l इसके लिए लोग अलग अलग चीजें लगाते हैं l लेकिन उसके बावजूद भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो नहीं आ पाता l लेकिन अगर आप विटामिन ई कैप्सूल लगाते हैं तो आपको कई फ़ायदे मिलेंगे l विटामिन ई एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसकी मरम्मत में भी मदद करता है। इसे सीधे चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी बनती है।

क्या हैं इसके फायदे?

विटामिन ई कैप्सूल का तेल स्किन पर लगाने से हाइपरपिगमेंटेशन यानी काले धब्बों में आराम मिल सकता है। यह सूरज की किरणों और हार्मोनल बदलाव के कारण होने वाले मेलाज़्मा को भी कम करने में कारगर माना जाता है। दूसरा बड़ा फायदा है एजिंग को धीमा करना। विटामिन ई ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है जिससे स्किन में कसाव आता है और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। यह स्किन को टाइट और जवां बनाए रखने में मदद करता है।

अगर आपके चेहरे पर पुराने एक्ने के दाग हैं तो विटामिन ई उन्हें हल्का करने में सहायक हो सकता है। हालांकि, इसे चमत्कारी इलाज मानना ठीक नहीं होगा क्योंकि रिसर्च के मुताबिक यह स्किन हीलिंग में सीमित ही मदद करता है।

इसके अलावा यह फटे होंठों को भी राहत देता है। विटामिन ई का तेल होठों पर लगाने से वह मुलायम बनते हैं और नमी लंबे समय तक बनी रहती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

विटामिन ई कैप्सूल को आप बाजार से खरीद सकते हैं। रात को सोने से पहले एक कैप्सूल को काटकर उसका तेल निकाल लें और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। चाहें तो इसे एलोवेरा जेल या विटामिन सी सीरम के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है।

Related to this topic: