अगर आप लगातार थकान महसूस कर रहे हैं, तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। बार-बार प्यास लगना और धुंधली नजर भी प्रमुख लक्षण हैं।
क्या आप भी सुबह उठते ही थकान महसूस करते हैं, भले ही पूरी नींद ली हो? दिनभर ऐसा लगता है कि शरीर में एनर्जी ही खत्म हो गई। तो आप सावधान हो जाएं। अक्सर हम इसे सिर्फ काम का स्ट्रेस या भागदौड़ समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अगर ये थकान लगातार हो रही है, तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत भी हो सकता है।
थकान और हाई ब्लड शुगर का लिंक
हमारा शरीर ग्लूकोज से एनर्जी लेता है। जब इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ जाता है, तो ग्लूकोज सीधे सेल्स तक नहीं पहुंच पाता। इसका मतलब है कि सेल्स को एनर्जी नहीं मिलती, और आप थका-थका महसूस करते हैं। इसके साथ ही, हाई शुगर से डिहाइड्रेशन भी होता है। किडनी ज्यादा शुगर बाहर निकालने के लिए ज्यादा पेशाब बनाती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और थकान और बढ़ जाती है।
इन लक्षण को कभी न करें इग्नोर
अगर आप दिनभर थकान महसूस कर रहे हैं और साथ में नीचे दिए गए लक्षण (symptoms) भी दिख रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से मिलें। ये हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
-
बार-बार प्यास लगना और पेशाब आना
अगर आपको दिनभर ज्यादा प्यास लग रही है और बार-बार बाथरूम जाना पड़ रहा है, तो हो सकता है कि आपका शुगर लेवल हाई हो। ध्यान दें, ये सिर्फ थकान नहीं बल्कि शरीर की चेतावनी है। शायद आपको हाई शुगर हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से चेकअप जरूर करवा लें।
-
धुंधली नजर
हाई शुगर आपकी आंखों के लेंस को प्रभावित करता है। इसका असर यह होता है कि चीजें साफ दिखाई नहीं देतीं। अगर अचानक से आपकी नजर धुंधली हो रही है, तो इसे इग्नोर मत करें।
-
घाव धीरे भरना
छोटी कट या खरोंच भी अगर हफ्तों तक ठीक न हो रही हो, तो यह संकेत है कि आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। शरीर को सही तरीके से heal होने के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है।
-
अचानक वजन कम होना
बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के अगर आपका वजन तेजी से घट रहा है, तो समझ जाइए कि शरीर अपनी एनर्जी मसल्स और फैट से निकालने लगा है। यह हाई ब्लड शुगर का सीधा संकेत हो सकता है।
-
हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन
नसों पर शुगर के असर से हाथों और पैरों में सुन्नपन या चींटियों चलने जैसा फीलिंग होने लगती है। इसे इग्नोर न करें।
थकान से बचने के आसान उपाय
अगर आप लगातार थकान महसूस कर रहे हैं, तो नीचे दिए कुछ सिंपल और इफेक्टिव स्टेप्स अपनाएं:
-
ब्लड शुगर टेस्ट कराएं
सबसे पहले अपने ब्लड शुगर का टेस्ट कराएं। HbA1C और फास्टिंग शुगर की जांच जरूर करवाएं। इससे आपको पता चलेगा कि आपका शुगर लेवल नॉर्मल है या हाई।
-
पानी पीते रहें
दिनभर खूब पानी पिएं। पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन होने से होने वाली थकान कम करता है।
-
हल्की physical activity
हर 45 मिनट काम के बाद 5 मिनट टहलें या स्ट्रेच करें। हल्की एक्सरसाइज इन्सुलिन सेंसिटिविटी को इम्प्रूव करती है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।
-
डाइट में बदलाव
मैदा, ज्यादा चीनी और जंक फ़ूड को कम करें। अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर शामिल करें। हरी सब्ज़ियाँ, दालें, nuts और व्होले अनाज आपकी एनर्जी लेवल बनाए रखने में मदद करेंगे।
-
आराम और नींद
रात में कम से कम 7-8 घंटे की proper नींद लें। दिन में छोटे ब्रेक और stretch भी जरूरी हैं ताकि आपका शरीर refresh रहे।
अगर आप दिनभर थका-थका महसूस कर रहे हैं, बार-बार प्यास लग रही है, या हाथ-पैर में झुनझुनी हो रही है, तो इसे हल्के में मत लें। ये हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज का early sign हो सकता है।