Breaking News
  • श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य, MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > यूटिलिटी

खाने के बाद टहलने के फायदे

क्या खाना खाने के बाद 15 मिनट टहलना सही है? जानिए सेहत को होने वाले बड़े फायदे

क्या खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट वॉक करने से सच में फायदा होता है? जान लीजिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई, आप भी रह जाएंगे हैरान...


क्या खाना खाने के बाद 15 मिनट टहलना सही है जानिए सेहत को होने वाले बड़े फायदे

अक्सर लोग सोचते हैं कि खाना खाने के बाद चलना चाहिए या आराम करना बेहतर होता है। कुछ लोग खाना खाते ही सीधे बिस्तर पर लेट जाते हैं या आराम से बैठ जाते हैं। लेकिन ऐसा करने से हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं होता। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाना खाने के बाद थोड़ी देर की वॉक से बॉडी को कई फायदे मिलते हैं। खासतौर पर अगर आप डेली खाना खाने के बाद सिर्फ 15 मिनट पैदल चलते हैं, तो यह आपकी फिटनेस और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि हेल्दी रहने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करना जरूरी है। हालांकि हर किसी के लिए भारी एक्सरसाइज करना संभव नहीं होता। ऐसे में खाना खाने के बाद हल्की वॉक करना एक आसान और असरदार तरीका माना जाता है।

रिसर्च में सामने आए फायदे

कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि खाने के तुरंत बाद थोड़ी देर पैदल चलना वेट लॉस करने में मददगार हो सकता है। जानकारी के अनुसार, भोजन के बाद टहलना दिन में किसी और समय उतनी ही देर चलने की तुलना में ज्यादा प्रभावी हो सकता है। खाना खाने के बाद सिर्फ 15 मिनट चलना आपकी फिटनेस के लिए बहुत जरूरी होता है, इससे आपकी हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं।

डाइजेशन को करता है बेहतर

खाना खाने के बाद 15 मिनट की वॉक करने से पेट और आंतों की गतिविधि सक्रिय होती है। इससे भोजन जल्दी पचता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

ब्लड शुगर को रखता है कंट्रोल

जानकारी के मुताबिक, खाना खाने के बाद चलने से बॉडी में ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। खासतौर पर यह आदत डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

वेट कंट्रोल में मिलती है मदद

जो लोग अपना वेट लॉस करना चाहते हैं, उनके लिए डाइट के साथ रोजाना थोड़ी वॉक करना बॉडी में कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इससे वेट लॉस में आसानी होती है और वेट ज्यादा नहीं बढ़ता।

हार्ट की हेल्थ के लिए भी अच्छा

नियमित रूप से पैदल चलना हार्ट की हेल्थ के लिए लाभदायक माना जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।

नींद में भी आता है सुधार

खाना खाने के बाद हल्की वॉक करने से डाइजेशन बेहतर होता है, जिससे बॉडी को आराम मिलता है। यही कारण है कि यह आदत आपकी नींद को भी बेहतर बनाती है।

अगर आप डेली लाइफ में वर्कआउट नहीं कर पाते हैं, तो रोजाना खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट वॉक कर लें। इससे आपकी बॉडी को कई फायदे मिलते हैं और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

Related to this topic: