Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > विचार

अनिश्चितता और संभावनाएं

अनिश्चितता ही अस्तित्व की स्वाभाविक अवस्था है। संभावना उसी शून्य में जन्म लेती है

अनिश्चितता न केवल डराती है बल्कि नई संभावनाओं के द्वार भी खोलती है, जहां हर अनजाना रास्ता नई उम्मीदें जगाता है।


अनिश्चितता ही अस्तित्व की स्वाभाविक अवस्था है। संभावना उसी शून्य में जन्म लेती है

जब सब कुछ अनिश्चित हो जाता है, तब इंसान के पास खोने को कुछ नहीं बचता, और यहीं से संभावनाओं का जन्म होता है। अनिश्चितता डराती ज़रूर है, लेकिन यही वो खाली कैनवास है जिस पर ज़िंदगी अपने सबसे खूबसूरत रंग भरती है। जब रास्ते साफ़ नहीं होते, मंज़िलें तय नहीं होतीं, तब दिल अपनी ही धड़कनों को कम्पास बनाकर, साथी बनाकर चलना सीखता है। यही वो पल होते हैं जहाँ “क्या होगा” का डर टूटता है और “जो होगा, देखा जाएगा” की हिम्मत पैदा होती है। अनिश्चितता में एक अजीब-सी आज़ादी छुपी होती है। कोई तय नियम नहीं, कोई पक्का नतीजा नहीं, बस संभावना ही संभावना। यहीं इंसान वो बन पाता है जो वो सच में है, न कि जो उससे बनने की उम्मीद की जाती है। जब भविष्य धुंधला होता है, तब सपने और भी ज़्यादा चमकने लगते हैं, क्योंकि उन्हें बाँधने वाली कोई दीवार नहीं होती। अनिश्चितता हमें सिखाती है कि भरोसा हालात पर नहीं, खुद पर किया जाए।

और शायद इसीलिए कहा गया है, जब सब कुछ अनिश्चित हो, तब सब कुछ संभव है। क्योंकि चमत्कार तय रास्तों पर नहीं होते, वो अनजाने मोड़ों पर मिलते हैं। वो वहीं जन्म लेते हैं जहाँ हम डरते हुए भी एक कदम आगे बढ़ा देते हैं। अनिश्चितता अंत नहीं होती, वो शुरुआत होती है, एक ऐसी शुरुआत जहाँ दिल कहता है, “अगर यहाँ तक आए हैं, तो थोड़ा और सही।”

 

▪️सतीश शर्मा 

Related to this topic: