Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > खेल

RR vs SRH IPL 2026 Eliminator Match Preview

IPL-2026: राजस्थान-हैदराबाद में करो या मरो की जंग, हारने वाली टीम होगी बाहर

आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग-11 और मैच का पूरा विश्लेषण।


ipl-2026 राजस्थान-हैदराबाद में करो या मरो की जंग हारने वाली टीम होगी बाहर

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा।

आंकड़ों पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें हैदराबाद ने 12 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं।

एलिमिनेटर में फिर आमना-सामना

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक एलिमिनेटर में भिड़ी हैं। 2013 में दिल्ली में खेले गए उस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में राजस्थान के फैंस एक बार फिर वैसी ही जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

राजस्थान का प्लेऑफ रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स अब तक पांच बार प्लेऑफ खेल चुकी है। टीम ने कुल 11 प्लेऑफ मैचों में पांच जीत और छह हार दर्ज की हैं।2008 में पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली राजस्थान ने 2022 में भी फाइनल खेला था, लेकिन गुजरात टाइटंस से हार गई थी। अब रियान पराग की कप्तानी में टीम नए अंदाज में नजर आ रही है।टीम के पास 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े एक्स-फैक्टर माने जा रहे हैं, जो तेजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। वहीं इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे।

हैदराबाद की ताकत बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इस सीजन में बेहद आक्रामक रही है। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिच क्लासेन जैसे बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण पर भारी पड़ सकते हैं। कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में हैदराबाद की टीम संतुलित नजर आ रही है। पिछले कुछ मुकाबलों में टीम ने टारगेट डिफेंड करने में भी सफलता हासिल की है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है।

संभावित प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, सलिल अरोड़ा, समारन रविचंद्रन, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।

मुकाबले पर सबकी नजर

दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की कमी नहीं है। ऐसे में यह एलिमिनेटर मुकाबला हाई स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है। क्रिकेट फैंस की नजर खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन जैसे खिलाड़ियों पर रहेगी।

Related to this topic: