Breaking News
  • पन्ना में कुआं धंसा, मलबे में 5 मजदूर दबे:दो के शव बाहर निकाले गए, 3 को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन
  • सुप्रीम कोर्ट ने कचरा प्रबंधन को लेकर निगरानी कमेटी बनाई, हर जिले की वेबसाइट पर कलेक्टर देंगे रिपोर्ट
  • उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर AC बस पलट गई, हादसे में दरोगा-कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई
  • देश में सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा लगातार 8वें दिन 47°C पार, पंजाब में स्कूल-सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली
  • अमेरिका का होर्मुज के पास ईरानी बोट्स पर हमला, सीजफायर के बीच मिसाइल साइट को भी निशाना बनाया
  • MP में ₹1 प्रति किलो महंगी हुई CNG, भोपाल में 94.75 रुपए पहुंची कीमत

होम > खेल

RCB Record Score in Playoffs

प्लेऑफ में RCB का ऐतिहासिक तूफान, 254 रन का रिकॉर्ड स्कोर ठोककर GT पर भारी दबाव

आरसीबी ने प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर 254 रन ठोक दिए। गुजरात टाइटंस लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में दिखी। रजत पाटीदार की तूफानी पारी और शुरुआती विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट बने।


प्लेऑफ में rcb का ऐतिहासिक तूफान 254 रन का रिकॉर्ड स्कोर ठोककर gt पर भारी दबाव

First Playoff IPL 2026 |

धर्मशाला के मैदान पर खेले गए पहले क्वालीफायर में Royal Challengers Bengaluru ने बल्लेबाजी का ऐसा तूफान खड़ा किया कि पूरा मैच एकतरफा नजर आने लगा। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन ठोककर प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस शुरुआत से ही दबाव में दिखी और लगातार विकेट गिरते चले गए। पावरप्ले से ही मैच का रुख साफ हो गया था। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बड़े रिकॉर्ड टूटे और नई कहानी लिखी गई। जहां आरसीबी की आक्रामक बल्लेबाजी ने पूरे मैच का पासा पलट दिया।

पावरप्ले में ही मैच का रुख तय

आरसीबी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले 6 ओवर में 76 रन जोड़कर गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। चौकों-छक्कों की बारिश ने गुजरात के प्लान को पूरी तरह बिगाड़ दिया। बीच के ओवरों में जेसन होल्डर ने दो बड़े विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, जिसमें विराट कोहली 43 रन और देवदत्त पडिक्कल 30 रन पर आउट हुए। इसके बावजूद आरसीबी की रन गति पर कोई खास असर नहीं पड़ा और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती रही।

रजत पाटीदार की तूफानी कप्तानी पारी 

रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में कप्तानी जिम्मेदारी के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 9 लंबे छक्के शामिल रहे, जिससे गुजरात के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए। स्ट्राइक रेट 280 से ऊपर रहा। उनके साथ क्रुणाल पंड्या ने भी 43 रन जोड़कर स्कोर को और मजबूत किया और टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाया।

प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

आरसीबी ने 254 रन बनाकर आईपीएल नॉकआउट और प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भी गुजरात के नाम ही था। 2023 में गुजरात ने 233 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब आरसीबी ने तोड़ दिया। यह पारी न सिर्फ पावर-हिटिंग का उदाहरण बनी बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में एक नया मानक भी स्थापित कर गई।

लक्ष्य के पीछा करने में लड़खड़ाई GT

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। लगातार विकेट गिरने से रन गति पूरी तरह टूट गई। 7 ओवर के बाद टीम 5 विकेट पर सिर्फ 54 रन ही बना सकी। जोस बटलर 29, शुभमन गिल 2 और साई सुदर्शन 14 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर टिके रहे, लेकिन दबाव इतना ज्यादा था कि मैच पूरी तरह आरसीबी के नियंत्रण में चला गया।

Related to this topic: