भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। मेडिकल टीम की सलाह पर वह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर रहेंगे।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में उनको मेडिकल टीम ने फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। इसके चलते वह 15 अगस्त से श्रीलंका में शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनका टेस्ट सीरीज से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वापसी से पहले फिटनेस को प्राथमिकता
बुमराह ने इन दिनों बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल टीम ने स्पष्ट किया है कि पूरी तरह फिट होने से पहले उन्हें मैदान पर नहीं उतारा जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी चोट के बाद वह आखिरी मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। और तभी से रिकवरी की प्रक्रिया में हैं।
टीम ग्रुप में शामिल था नाम
बुमरहा को हाल ही में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई थी। शुरूआती रिपोर्ट में उनके फिट होने की संभावना भी जताई गई थी। लेकिन अंतिम मेडिकल आकलन के बाद उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया गया। इसके चलते अब गेंदबाजी में अटैक में मोहम्मद सिराज की भूमिका और अहम मानी जा रही है। प्रसिद्ध कृष्णा के साथ गुरनूर बरार भी टीम में शामिल हैं।
बुमराह की गैरमौजूदगी में बढ़ी जिम्मेदारी
बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक केवल दो टेस्ट खेले हैं। लेकिन इनमें 10 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 234 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में अनुभव और नई गेंद दोनों मोर्चों पर उनकी कमी भारतीय टीम को महसूस हो सकती है, खासकर विदेशी परिस्थितियों में भूमिकी और बढ़ जाती है।
रिकॉर्ड अब भी भारत के पक्ष में
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है। इनमें भारत ने 10 बार जीत दर्ज है। वहीं, केवल तीन सीरीज अपने नाम कर पाया है। इतना ही नहीं पिछले 6 टेस्ट सीरीज में श्रीलंका-भारत को नहीं हरा सका है। और उसे भारतीय टीम के खिलाफ आखिरी सीरीज जीत 2008 में मिली थी। ऐसे में बुमराह की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम इस बढ़त को कायम रखने की चुनौती के साथ मैदान में उतरेगी।