भारत ने UN में पाकिस्तान के प्रस्ताव का विरोध किया

UN में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान को दिया झटका, हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

संयुक्त राष्ट्र में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान-बेलारूस के हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया। भारत ने कहा कि देशों की सुरक्षा चिंताएं क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
UN में भारत और इजरायल ने पाकिस्तान को दिया झटका, हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

नई दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली समिति में पाकिस्तान और बेलारूस की ओर से पेश किए गए क्षेत्रीय हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ भारत और इजरायल ने मतदान किया है, भारत ने साफ कहा कि किसी देश की सुरक्षा चिंताएं केवल उसकी क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं होतीं।  इसलिए हथियारों पर नियंत्रण का फैसला सिर्फ क्षेत्रीय आधार पर नहीं किया जा सकता।

सोमवार को इस प्रस्ताव के पक्ष में 180 वोट पड़े, जबकि भारत और इजरायल ने इसके खिलाफ मतदान किया । किसी भी देश ने मतदान में हिस्सा लेने से परहेज नहीं किया, यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा की पहली समिति में मंजूर हुआ है।

भारत ने प्रस्ताव पर क्यों जताई आपत्ति?

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव अनमोल शेर बेदी ने भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण एक वैश्विक मुद्दा है।  इसे केवल क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय स्तर पर देखने से देशों की सुरक्षा से जुड़ी पूरी तस्वीर सामने नहीं आती।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग इस विषय पर 1993, 1999 और 2017 में पहले ही तीन सहमति वाले दस्तावेज अपना चुका है  ऐसे में उसी विषय पर नए सिरे से चर्चा कराने की जरूरत समझ से परे है।

दक्षिण एशिया का जिक्र भी बना विरोध की वजह

भारत ने प्रस्ताव के उस हिस्से का भी विरोध किया, जिसमें दक्षिण एशिया में पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण से जुड़े सुझावों का जिक्र था, भारत की आपत्ति इस बात पर भी थी कि किसी क्षेत्र में रक्षा क्षमताओं के बीच संतुलन बनाए रखने का विचार व्यावहारिक नहीं है।

भारत के अनुसार, देशों की सुरक्षा चुनौतियां कई बार उनके अपने क्षेत्र से बाहर तक फैली होती हैंइस मतदान में भारत ने अपने पुराने रुख को दोहराया है। भारत का मानना है कि हथियार नियंत्रण पर चर्चा वैश्विक सुरक्षा और हर देश की वास्तविक सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर होनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026