Breaking News
  • सूर्यकुमार की छुट्टी, श्रेयस टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
  • मानसून गोवा तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ देर से पहुंचने का अनुमान: केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट
  • गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था
  • MP में 60Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
  • दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
  • लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस किया

होम > खेल

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT Match Today

आईपीएल 2026: क्वालीफायर-1 में आज RCB vs GT का हाई-वोल्टेज मुकाबला

आईपीएल 2026 क्वालीफायर-1 में आज RCB और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में मुकाबला होगा। विराट कोहली और शुभमन गिल पर सबकी नजर।


आईपीएल 2026 क्वालीफायर-1 में आज rcb vs gt का हाई-वोल्टेज मुकाबला

धर्मशाला में फाइनल टिकट के लिए भिड़ेंगी दोनों टीमें

धर्मशाला। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की शुरुआत आज रोमांचक मुकाबले के साथ होने जा रही है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) क्वालीफायर-1 में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।इस मैच का विजेता सीधे फाोइनल में जगह बनाएगा, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका एलिमिनेटर के जरिए मिलेगा।

RCB पर खिताब बचाने का दबाव

पिछले सीजन की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार खिताब बचाने के दबाव के साथ मैदान में उतरेगी। टीम की उम्मीदें एक बार फिर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। कोहली ने 14 मैचों में 557 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 163 के करीब रहा है। बड़े मुकाबलों में उनके अनुभव को RCB की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है।

गुजरात टाइटंस की मजबूत चुनौती

वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस इस सीजन संतुलित प्रदर्शन के साथ एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी है। टीम के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं और अब तक 616 रन बना चुके हैं। इसके अलावा बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 14 मैचों में 638 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी है।

गेंदबाजों पर भी रहेगी नजर

इस मुकाबले में गेंदबाजों की भूमिका भी अहम होगी। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज अपनी स्विंग गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं, खासकर धर्मशाला की परिस्थितियों में। वहीं RCB के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी पावरप्ले गेंदबाजी से गुजरात के टॉप ऑर्डर को झटका देने की कोशिश करेंगे।

मुकाबले की रणनीति तय करेगी नतीजा

RCB जहां आक्रामक बल्लेबाजी और तेज रनगति पर भरोसा करेगी, वहीं गुजरात टाइटंस अनुशासन, विकेट-टेकिंग और नियंत्रित रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। धर्मशाला की पिच पर बड़े स्कोर की संभावना को देखते हुए यह मुकाबला और भी रोमांचक माना जा रहा है।

Related to this topic: