BCCI की रिटेंशन लिस्ट में चौंकाने वाला बदलाव, रोहित-कोहली डिमोट, जानें जडे़जा बुमराह का हाल

BCCI की रिटेंशन लिस्ट में चौंकाने वाला बदलाव, रोहित-कोहली डिमोट, जानें जडे़जा बुमराह का हाल

BCCI ने 2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। रोहित-कोहली को ग्रेड ए से हटाकर बी में डाला गया।

By : स्वदेश डेस्क
BCCI की रिटेंशन लिस्ट में चौंकाने वाला बदलाव, रोहित-कोहली डिमोट, जानें जडे़जा बुमराह का हाल

नई दिल्लीः बीसीसीआई ने 2025-26 सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची जारी करते हुए बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को ए प्लस ग्रेड से हटाकर सीधे बी ग्रेड में डाल दिया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने ए प्लस ग्रेड को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

दरअसल, पिछले सेशन में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ए प्लस ग्रेड में शामिल थे। नई सूची में बुमराह और जडेजा को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया है, जबकि रोहित और कोहली को ग्रेड बी में रखा गया है। टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी ग्रेड ए में अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं।

ये खिलाड़ी बी ग्रेड लिस्ट में

ग्रेड बी में टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत कुल 11 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं ग्रेड सी में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह सहित 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है। बीसीसीआई ने इस बार कुल तीन ग्रेड—ए, बी और सी—में खिलाड़ियों को विभाजित किया है। हालांकि नए ग्रेड सिस्टम के तहत सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर बोर्ड ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

रोहित और कोहली को क्यों किया गया डिमोट

बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद मई 2024 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। सीमित फॉर्मेट में उपलब्धता के कारण ही दोनों को ग्रेड ए से बाहर कर ग्रेड बी में रखा गया है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की मुख्य बातें

बीसीसीआई ने मेंस कैटेगरी में कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। इनमें ग्रेड ए में 3, ग्रेड बी में 11 और ग्रेड सी में 17 खिलाड़ी हैं। ए प्लस ग्रेड को खत्म कर दिया गया है और इसमें शामिल बुमराह व जडेजा को ग्रेड ए में शिफ्ट किया गया है।

पिछले साल ग्रेड ए में शामिल केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को ग्रेड बी में डिमोट किया गया है। वहीं कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर को ग्रेड बी में बरकरार रखा गया है।

सी ग्रेड लिस्ट में ये खिलाड़ी

ग्रेड सी में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ को जगह मिली है। अक्षर पटेल को ग्रेड सी में डिमोट किया गया है, जबकि साई सुदर्शन को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी इस सूची से बाहर हैं।

विमेंस कैटेगरी में 21 खिलाड़ी

विमेंस कैटेगरी में बीसीसीआई ने कुल 21 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। ग्रेड ए में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को जगह दी गई है। ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा शामिल हैं।

ग्रेड सी में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिनमें क्रांति गौड़ और काश्वी गौतम जैसे नाम शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

Virat Kohli Birthday Special: विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर 10 विश्व रिकॉर्ड, जिनके आसपास भी नहीं कोई बल्लेबाज

Virat Kohli Birthday Special: विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर 10 विश्व रिकॉर्ड, जिनके आसपास भी नहीं कोई बल्लेबाज

विराट कोहली आज 38 साल के हो गए। वनडे में 55 शतक, एक विश्व कप में 765 रन और आईपीएल में 9336 रन समेत उनके 10 रिकॉर्ड आज भी बेजोड़ हैं।

Nov 05, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टी20 में फिर नंबर-1 बने, जबकि मार्को यानसेन ने जडेजा को हटाकर टेस्ट ऑलराउंडर और गेंदबाज, दोनों में शीर्ष स्थान पाया।

Oct 28, 2026