क्रिकेट। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस मैचों में सबकी नजरें दिग्गजों की वापसी पर टिकी हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की है। वजह है एक ऐसा रिकॉर्ड जो वनडे इतिहास में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं बना पाया। कोहली के पास पहले ही मैच में इसे अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। इसलिए फैंस को उनके बल्ले से रनों की उम्मीद रहेगी।
12 रन बनाते ही बनेगा महारिकॉर्ड
विराट कोहली अघर पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 12 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे। वनडे मैच में नंबर तीन की पोजिशन को बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता है। वहीं, कोहली ने इस पोजिशन पर अब तक 250 पारियों में 61.55 के एवरेज और 95.4 की स्ट्राइक रेट से 12988 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके 48 शतक और 69 अर्धशतक शामिल हैं।
रिकी पोटिंग काफी पीछे छूट जाएंगे
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उनके नाम 12662 रन दर्ज हैं। पोंटिंग के अलावा कोई और बल्लेबाज नंबर 3 पर 10000 रन भी पूरे नहीं कर पाया है। वैसे किसी एक खास बैटिंग पोजिशन पर सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 15310 रन बनाए थे। अब कोहली नंबर 3 पर इतिहास रचने से बस 12 रन दूर हैं।
कीवी गेंदबाजों पर 'काल' बनकर गिरते हैं कोहली
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहनली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले 16 सालों में उन्होंने कीवी टीम के खिलाप 36 वनडे पारियाँ खेलीं। इनमें से 3 बार वे नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 57.48 की औसत से 1897 रन निकले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 7 शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं।
फॉर्म में चल रहे कोहली की नजर 2027 वर्ल्ड कप पर
बता दें कि साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। 38 साल के होने जा रहे कोहली इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 2026 में अब तक वे 9 पारियों में 69 के एवरेज से 552 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट 139 रन रहा है।