क्रिकेट। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। बुधवार को खेले गए बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत की सबसे बड़ी वजह रहे विराट कोहली, जिन्होंने अर्धशतक जमाकर चेज को आसान बना दिया।
न्यूजीलैंड की पारी 185 रन पर सिमटी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और स्कोर बोर्ड पर 185 रन ही लग सके।
दो बार बारिश ने डाला खलल
भारत की पारी के दौरान मौसम ने दो बार खेल रोका। पहली बार बारिश थमने के बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 40 ओवर में 167 रन का लक्ष्य दिया गया। लेकिन खेल शुरू होने के सिर्फ 7 गेंद बाद बारिश फिर लौट आई।
32 ओवर में 143 रन का नया लक्ष्य
दूसरी रुकावट के बाद लक्ष्य एक बार फिर बदला गया। अब भारत को 32 ओवर में 143 रन बनाने थे। कोहली की अर्धशतकीय पारी के सहारे टीम ने यह काम 22.4 ओवर में ही निपटा दिया और 144 रन बनाकर मैच जीत लिया। यानी भारत ने लक्ष्य 56 गेंद रहते हासिल किया।