Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > खेल

एशियन गेम्स 2026 में खेलने का विनेश फोगाट का सपना टूटा


एशियन गेम्स 2026 में खेलने का विनेश फोगाट का सपना टूटा

भारतीय महिला कुश्ती की स्टार पहलवान विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने का सपना शनिवार को टूट गया। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें मीनाक्षी गोयत के हाथों हार का सामना करना पड़ा महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में हुए इस मुकाबले में मीनाक्षी गोयत ने विनेश को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया और विनेश का एशियाड में जगह बनाने का अभियान यहीं समाप्त हो गया।

मीनाक्षी गोयत ने दर्ज की महत्वपूर्ण जीत

सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि निर्णायक क्षणों में मीनाक्षी गोयत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाए रखी और अंततः 6-4 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।  इस जीत के साथ मीनाक्षी ने न केवल फाइनल में जगह बनाई, बल्कि एशियन गेम्स टीम में स्थान पाने की अपनी दावेदारी भी मजबूत कर दी।

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद मिली थी ट्रायल में एंट्री

विनेश फोगाट की ट्रायल्स में भागीदारी पिछले कुछ समय से विवादों में रही थी। पहले भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने उनकी एंट्री को लेकर अलग रुख अपनाया था, जिसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा।  सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद विनेश को एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति मिली थी। इसके बाद उन्होंने 53 किलोग्राम वर्ग में अपनी चुनौती पेश की, लेकिन सेमीफाइनल की बाधा पार नहीं कर सकीं।

विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक दिलाए हैं। वहीं दूसरी ओर मीनाक्षी गोयत के शानदार प्रदर्शन ने महिला कुश्ती में उभरती नई प्रतिभाओं की ताकत को भी सामने रखा है। 

Related to this topic: