Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > धर्म

Shani Vakri ke side Effect

शनि 27 जुलाई से होंगे वक्री, सिंह और कुंभ राशि पर रहेगा विशेष प्रभाव

राशिफल के अनुसार शनि ग्रह 27 जुलाई 2026 से मीन राशि में वक्री होंगे। ज्योतिष के अनुसार सिंह और कुंभ राशि पर शनि के साथ राहु-केतु के प्रभाव से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।


शनि 27 जुलाई से होंगे वक्री सिंह और कुंभ राशि पर रहेगा विशेष प्रभाव

Shani dev Effects in These Rashi |

राशिफल में शनिदेव को कर्मफलदाता माना जाता है। वहीं, ज्योतिष गणना के अनुसार 27 जुलाई 2026 से शनि देव अपनी चाल बदलकर मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि की यह उल्टी चाल 11 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। इस अवधि में कई राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा। वहीं, कुछ राशियों पर शनि का प्रभाव पहले से है जानिए उन पर और प्रभाव पड़ेगा।

दरअसल, ज्योतिष के अनुसार, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष ध्यान देने वाला माना जा रहा है। इन दोनों राशियों पर पहले से शनि का प्रभाव चल रहा है और इनके साथ राहु-केतु की स्थिति भी जुड़ी हुई है। हालांकि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार किसी भी परिणाम को व्यक्ति की कुंडली और परिस्थितियों के आधार पर देखा जाता है।

सिंह राशि पर शनि ढैय्या और केतु का प्रभाव

सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। वहीं इस राशि में केतु की स्थिति भी बताई गई है। ज्योतिष के अनुसार शनि की वक्री चाल के दौरान सिंह राशि वालों को कामकाज से जुड़े मामलों में अधिक जिम्मेदारी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और कारोबार में नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत बताए जा रहे हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने और बड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। परिवार में तालमेल बनाए रखना भी जरूरी होगा क्योंकि छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ने की संभावना बताई गई है।

कुंभ राशि में साढ़ेसाती के साथ राहु की स्थिति

कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इसके साथ ही कुंभ राशि में राहु की स्थिति भी बताई गई है। ज्योतिष के अनुसार वक्री शनि की अवधि में कुंभ राशि वालों को धन और करियर से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान निवेश या आर्थिक फैसले लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करके काम करने और अनुभवी लोगों की सलाह लेने से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना जताई गई है।

वक्री शनि के दौरान किन बातों का रखें ध्यान

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि की वक्री अवधि में अनुशासन और संयम बनाए रखना लाभकारी माना जाता है। आर्थिक जोखिम लेने से बचना, रिश्तों में संतुलन रखना और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना जरूरी बताया गया है। शनि को कर्म का ग्रह माना जाता है। इसलिए इस अवधि में सकारात्मक कार्यों और सही निर्णयों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय धैर्य और संतुलित व्यवहार के साथ आगे बढ़ने का माना जा रहा है।

Related to this topic: