Shani Gochar 2026 Uttara Bhadrapada Nakshatra

Rashifal shani gochar: शनि 9 अक्टूबर से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में, इन 5 राशियों को मिल सकता है लाभ

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शनि 9 अक्टूबर 2026 को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 फरवरी 2027 तक वहीं रहेंगे। मान्यता है कि इससे पांच राशियों को धन, करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है।

By : संजय चतुर्वेदी
Rashifal shani gochar: शनि 9 अक्टूबर से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में, इन 5 राशियों को मिल सकता है लाभ

Religious News

धर्म। ज्योतिष में शनि को कर्म और अनुशासन का कारक माना जाता है। अक्टूबर में शनि एक अहम नक्षत्र में कदम रखने जा रहे हैं। गणना के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 से वे उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे और 8 फरवरी 2027 तक यहीं रहेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी खुद शनि माने जाते हैं। इसलिए अपने ही नक्षत्र में उनका आना कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर के मामलों में शुभ बताया जा रहा है। यह खबर ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का महत्व

उत्तर भाद्रपद 27 नक्षत्रों में 26वां नक्षत्र है। इसे स्थिरता, धैर्य और जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि शनि के यहां आने से मेहनत, अनुशासन और लंबे समय से चल रहे कामों पर जोर बढ़ता है। हालांकि हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए असर भी अलग-अलग हो सकता है।

इन राशियों को मिल सकता है फायदा

-मिथुन राशि वालों के लिए यह बदलाव आर्थिक मामलों में राहत ला सकता है। आय और धन से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत हैं। लंबे समय से अटके आर्थिक काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में निरंतरता रखने का फायदा मिलेगा। 

-कन्या राशि के लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने संपर्क कारोबार में काम आ सकते हैं। व्यापारियों को नेटवर्क और पुराने क्लाइंट्स से लाभ के योग बताए गए हैं। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद होंगी।

-वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और पैसों के मामले अहम रहेंगे। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के साथ आर्थिक लाभ के मौके भी बन सकते हैं। काम में धैर्य और अनुशासन बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

-मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इस नक्षत्र में उनके आने से जमीन जायदाद के मामलों में प्रगति के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला आगे बढ़ सकता है। फिर भी बड़े फैसले से पहले दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें।

-तुला राशि के लिए परिवार के किसी सदस्य की मदद से रुका काम पूरा हो सकता है। घर परिवार के मामलों में सहयोग मिलेगा। इस दौरान खर्चों पर काबू रखना जरूरी रहेगा।

शनि के गोचर में किन बातों का ध्यान रखें

ज्योतिषीय मान्यता है कि शनि का असर मेहनत और कर्म से जुड़ा है। इसलिए इस दौरान काम को टालने के बजाय योजना बनाकर पूरा करना बेहतर माना जाता है। फालतू खर्च से बचें। किसी बड़े निवेश या संपत्ति के फैसले से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।

कब तक रहेगा यह गोचर

शनि 9 अक्टूबर 2026 को उत्तर भाद्रपद में प्रवेश करेंगे और 8 फरवरी 2027 तक यहीं रहेंगे। यानी करीब चार महीने तक यह नक्षत्र गोचर चलेगा। इस अवधि में अलग-अलग राशियों के करियर, धन और पारिवारिक मामलों पर इसका प्रभाव देखा जा सकता है।

संबंधित सामग्री

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

Nov 23, 2026
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस साल प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत दो अंक वाले प्रश्नों में मिलने वाला इंटरनल ऑप्शन खत्म कर दिया।

Nov 23, 2026
CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

Nov 23, 2026
समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

Nov 23, 2026