Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > धर्म

Mercury Transit In Gemini 2026 Effects

मिथुन राशि में बुध के प्रवेश से व्यापार में आएगी मजबूती

बुध का मिथुन राशि में प्रवेश भद्र राजयोग का निर्माण करेगा, जिससे व्यापार, संचार, और आर्थिक गतिविधियों में सुधार होने की संभावना है।


मिथुन राशि में बुध के प्रवेश से व्यापार में आएगी मजबूती

मिथुन राशि में प्रवेश से बनेगा भद्र राजयोग, आर्थिक गतिविधियों को मिल सकता है बल

बुध ग्रह ने शुक्रवार को मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध 22 जून तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन बुध की स्वराशि है, इसलिए इस राशि में बुध का गोचर अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम के अनुसार मिथुन राशि में बुध का प्रवेश भद्र राजयोग का निर्माण करेगा, जो शुभ फलदायी माना जाता है। इसका प्रभाव व्यापार, संचार, शिक्षा, मीडिया और आर्थिक गतिविधियों पर देखने को मिल सकता है।उन्होंने बताया कि भारत की प्रभाव राशि के अनुसार यह गोचर देश को तर्कशक्ति, संवाद कौशल और रणनीतिक क्षमता में मजबूती प्रदान कर सकता है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।

व्यापार और व्यवसाय को मिल सकता है लाभ

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार बुध के इस राशि परिवर्तन का असर वैश्विक व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है। व्यापार जगत में नई संभावनाएं बनने तथा कारोबारी निर्णयों में तेजी आने की संभावना है।मिथुन राशि से संबंधित जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं तथा व्यवसाय विस्तार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मीडिया, लेखन और शिक्षा क्षेत्र को फायदा

बुध को वाणी, बुद्धि, तर्क, लेखन, संचार और शिक्षा का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में पत्रकारिता, मीडिया, लेखन, प्रकाशन, शिक्षण और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस गोचर का विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

खाद्यान्न आपूर्ति में सुधार के संकेत

पं. गौतम के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन से खाद्यान्न से संबंधित आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के संकेत भी मिल रहे हैं। इसके साथ ही इस अवधि में शुक्र ग्रह के साथ बनने वाला विशेष योग पराक्रम और कार्यक्षमता में वृद्धि करने वाला माना जा रहा है।ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर व्यापार, संचार और आर्थिक गतिविधियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है।

Related to this topic: