Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > धर्म

Chardham Yatra 2026 Begins, Gangotri Opens

चारधाम यात्रा 2026 शुरू: गंगोत्री के कपाट खुले, यमुनोत्री की बारी

चारधाम यात्रा 2026 शुरू, गंगोत्री धाम के कपाट खुले। यमुनोत्री के कपाट भी खुलने वाले, केदारनाथ की डोली ऊखीमठ से रवाना। जानें ताजा अपडेट।


चारधाम यात्रा 2026 शुरू गंगोत्री के कपाट खुले यमुनोत्री की बारी

उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत हो गई है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर Gangotri Temple के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अब कुछ ही देर में Yamunotri Temple के कपाट भी खोले जाएंगे।

179 दिनों बाद धाम पहुंचीं मां गंगा

करीब 179 दिनों के शीतकालीन प्रवास के बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंची। सुबह से ही मंदिर परिसर में हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे।पहले दिन दर्शन के लिए 5 से 6 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे। परंपरा के अनुसार पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न कराई गई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

यमुनोत्री की ओर बढ़ी डोली

उधर, यमुनोत्री के लिए मां यमुना की डोली खरसाली से रवाना होकर कठिन पैदल मार्ग पार कर धाम पहुंच चुकी है। तय मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाट खोले जाएंगे।श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन के साथ यात्रा जारी रही।

केदारनाथ के लिए रवाना हुई डोली

चारधाम यात्रा के तहत केदनारनाथ मंदिर के लिए भी तैयारियां तेज हैं। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ से रवाना हो चुकी है, जो 21 अप्रैल तक धाम पहुंचेगी।इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

चारधाम यात्रा में इस बार देश के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। कई विदेशी पर्यटकों ने हिमालय की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को अनुभव करने को खास बताया।

बढ़ते पंजीकरण, प्रशासन अलर्ट

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यात्रा शुरू होने से पहले ही लाखों श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं.चारधाम यात्रा के शुरू होते ही उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related to this topic: