Breaking News
  • सूर्यकुमार की छुट्टी, श्रेयस टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
  • मानसून गोवा तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ देर से पहुंचने का अनुमान: केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट
  • गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था
  • MP में 60Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
  • दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
  • लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस किया

होम > धर्म

राजकोट में धीरेंद्र शास्त्री का संदेश

राजकोट कथा में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, 'दोस्ती जिहाद' पर दी चेतावनी बोले- हिंदू समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत

राजकोट कथा के दौरान बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू समाज को एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने 'दोस्ती जिहाद' पर चेतावनी देते हुए पीएम मोदी की भी सराहना की।


राजकोट कथा में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान दोस्ती जिहाद पर दी चेतावनी बोले- हिंदू समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत

गुजरात के राजकोट में चल रही तीन दिवसीय कथा के पहले दिन बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान ने एक बार फिर चर्चा में हैं। कथा के दौरान उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि मौजूदा समय में समाज को जागरूक और संगठित होना बेहद जरूरी है। धीरेंद्र शास्त्री ने 5 जून को अपने संबोधन में 'दोस्ती जिहाद' को लेकर चेतावनी दी और कहा कि वे केवल कथा सुनाने नहीं आए हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने का संदेश लेकर आए हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

हिंदू समाज की एकता पर जोर, कई उदाहरणों का जिक्र

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बच्चे से जुड़ी घटना का उल्लेख करते हुए इसे “दोस्ती जिहाद” जैसा उदाहरण बताया।  हालांकि, इस तरह के बयानों पर अक्सर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलती हैं। कुछ लोग इसे समाज को जागरूक करने वाला संदेश मानते हैं, जबकि कुछ इसे विवादित बयान के रूप में देखते हैं, शास्त्री ने अपने संबोधन में लव जिहाद, थूक जिहाद और लैंड जिहाद जैसे शब्दों का भी जिक्र किया और कहा कि समाज को ऐसे मामलों को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

‘मैं किसी का विरोधी नहीं हूं’ - धीरेंद्र शास्त्री

अपने भाषण में धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी धर्म या समुदाय के विरोधी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल समाज को एकजुट और जागरूक करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भाईचारे की बात करते हैं, उन्हें व्यवहार में भी समानता दिखानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

पीएम मोदी की तारीफ और कैंसर अस्पताल का जिक्र

कथा प्रवास के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि गुजरात ने देश को एक मजबूत नेतृत्व दिया है, जिसने भारत की दिशा और गति दोनों बदल दी हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल का भी जिक्र किया और बताया कि पीएम मोदी ने इसके लिए सहयोग और समर्थन का भरोसा दिया है. शास्त्री के अनुसार, यह परियोजना आने वाले समय में कई जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। 

Related to this topic: