भोपाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुखद है। किसी भी बेटे के जीवन में मां का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि यह भावुक क्षण है कि पूज्य माताजी ने अपने पुत्र को मुख्यमंत्री और सांसद जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए देखा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।सीएम मोहन यादव ने इस दुख की घड़ी में योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।