थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव में मंगलवार शाम एक महिला कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
शिवपूजन मिश्रा, पीपरपुर: थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव में मंगलवार शाम एक महिला कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतका नूजहत बानो थीं। उनके पति मो. अकरम रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रहते हैं। बताया गया कि शाम करीब पांच बजे महिला कमरे के अंदर फंदे पर लटकी मिलीं। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना पीपरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। कमरे और आसपास के स्थान का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि महिला फंदे पर लटकी मिली है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।