Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP RERA

MP RERA: मोहन सरकार ने की MP RERA में बड़ी तैनातियां, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण में शासन द्वारा अध्यक्ष समेत तीन महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेश के तहत इंदौर में अपर कलेक्टर के पद पर सेवा दे चुके...


mp rera मोहन सरकार ने की mp rera में बड़ी तैनातियां इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

MP RERA: मोहन सरकार ने की MP RERA में बड़ी तैनातियां, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी |

MP RERA: मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण में शासन द्वारा अध्यक्ष समेत तीन महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेश के तहत इंदौर में अपर कलेक्टर के पद पर सेवा दे चुके वरिष्ठ अधिकारी शैलेंद्र सिंह को रेरा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पदों पर भी नियुक्ति

इस पुनर्गठन के तहत केवल अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि दो अन्य उच्च पदों पर भी अनुभवी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उज्जैन संभाग के पूर्व संभागायुक्त संजय गुप्ता को रेरा में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रविंद्र सिंह को भू-संपदा अपीलीय प्राधिकरण में सदस्य पद की कमान सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर के नियमन, बिल्डरों और खरीदारों के बीच के विवादों के तुरंत निपटारा किया जा सके। 

Related to this topic: