मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। चुनाव में जीत और सांगठनिक तालमेल को मजबूत करने के लिए पार्टी
Datiya By Election: पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को MP बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी |
Datiya By Election: मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। चुनाव में जीत और सांगठनिक तालमेल को मजबूत करने के लिए पार्टी ने राज्य के पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव अभियान प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को सह-प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
बीजेपी ने जारी की आदेश
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और दतिया विधानसभा उपचुनाव के सह-प्रभारी राहुल कोठारी द्वारा इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, अरविंद भदौरिया और रणवीर सिंह रावत की ये नियुक्तियां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी व सांसद भारत सिंह कुशवाहा की सहमति के बाद की गई हैं।
भदौरिया के अनुभव का लाभ उठाएगी भाजपा
आपको बता दें कि अरविंद भदौरिया को संगठन का लंबा अनुभव है और वे संकटमोचक रणनीतियों के लिए जाने जाते हैं। दतिया उपचुनाव में टिकट वितरण के बाद उपजे असंतोष को थामने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और चुनावी अभियान को गति देने में उनकी भूमिका अहम होने वाली है। सह-प्रमुख बनाए गए रणवीर सिंह रावत भी जमीनी पकड़ रखने वाले नेता हैं।
यह भी बता दें कि दतिया उपचुनाव के लिए आगामी 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 3 अगस्त को नतीजे घोषित होंगे। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता और अब अरविंद भदौरिया को कमान मिलने से भाजपा का खेमा आक्रामक नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस भी इस सीट को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
