मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा में भाजपा की हार के बाद बड़ा भूचाल देखने को मिला। बीजेपी ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे दतिया जिला संगठन को भंग कर दिया।
Datia Bjp Politics: मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा में भाजपा की हार के बाद बड़ा भूचाल देखने को मिला। बीजेपी ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे दतिया जिला संगठन को भंग कर दिया। अब मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन ने नए जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश भाजपा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पूरी जिला इकाई को भंग कर दिया था। अब जिले में नए जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी के गठन के लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
नया जिलाध्यक्ष कौन?
मीडिया की खबरों के अनुसार, उपचुनाव के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। या फिर पुराने नेताओं को जिले की कमान सौंपे जाने पर भी विचार किया जा सकता है। राजनैतिक गलियारों में नए जिलाध्यक्ष के लिए आशुतोष तिवारी का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। हालांकि हम इसकी पूरी तरह से पुष्टि नही करते है।
भितरघात जांच रिपोर्ट का इंतजार
आपकों बता दें कि दतिया जिला कार्यकारिणी भंग करने के बाद प्रदेश भाजपा ने जांच समिति का गठन किया था। समिति दतिया उपचुनाव की हार की वजह और भितरघात करने वालों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद नए जिलाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया की शुरूआत होगी।