Breaking News
  • दिल्ली के विवेक विहार में एसी ब्लास्ट, चार मंजिला इमारत में लगी आग, नौ की मौत; रेस्क्यू जारी
  • कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर माइनिंग हटाते समय IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद: इसमें DRG के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल
  • धनबाद-कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत, मलबे का बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा
  • बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग EC ने रद्द की, 21 मई को दोबारा मतदान, 24 को आएगा रिजल्ट
  • MP-राजस्थान समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश, देश के 4 शहरों में तापमान 44°C पार

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

Vivek Vihar Fire VIDEO Horror Revealed

काली दीवारें, बिखरी राख और अधजले शव..., VIDEO में दिखा विवेक विहार अग्निकांड का खौफनाक मंजर

दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड का भयावह VIDEO सामने आया है। काली दीवारें, राख और अधजले शवों के बीच 9 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया।


काली दीवारें बिखरी राख और अधजले शव video में दिखा विवेक विहार अग्निकांड का खौफनाक मंजर

Delhi Accident News |

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। चार मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग में एक मासूम बच्चे समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद सामने आए VIDEO और तस्वीरों में बिल्डिंग के अंदर सिर्फ राख, धुआं और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

इस दर्दनाक हादसे में कई परिवार पूरी तरह उजड़ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल कुछ ही मिनटों में आग के गोले में बदल गईं। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को बचाया, लेकिन कई लोग धुएं और लपटों के बीच फंस गए।

AC ब्लास्ट से शुरू हुई आग की आशंका

पुलिस और फायर विभाग की शुरुआती जांच में आग लगने की वजह AC ब्लास्ट मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि आग पहले ऊपरी हिस्से में लगी और फिर तेजी से पूरे फ्लोर में फैल गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव अभियान के दौरान 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दो लोग घायल बताए गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

VIDEO में दिखी अंदर की भयावह तस्वीर

हादसे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को अंदर तक हिला दिया। बिल्डिंग की दीवारें पूरी तरह काली पड़ चुकी हैं। कमरों में राख बिखरी हुई है और कई जगहों पर जले हुए सामान के साथ शवों के अवशेष दिखाई दे रहे हैं।  वीडियो में सीढ़ियों और गलियारों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयानक रही होगी। आसपास के लोग भी इस मंजर को देखकर दहशत में हैं।

सीढ़ियां लॉक होने से फंस गए लोग

पुलिस के मुताबिक, इमारत की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले कई लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सीढ़ियों के पास वाला हिस्सा लॉक होने के कारण कुछ लोग वहीं फंस गए। पुलिस ने बताया कि दूसरी मंजिल से पांच शव, सीढ़ियों के मम्टी क्षेत्र से तीन शव और पहली मंजिल से एक शव बरामद किया गया। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि धुएं और दम घुटने के कारण कई लोगों की मौत हुई।

मृतकों में डेढ़ साल का मासूम भी शामिल

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शिखा जैन, अरविंद, अनीता, निशांत, आंचल, नितिन, शैली और सम्यक जैन के रूप में हुई है। डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल पाए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विवेक विहार की घटना बेहद दुखद है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि DDMA, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया है।

राजनाथ सिंह ने भी व्यक्त की संवेदना

केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि विवेक विहार अग्निकांड में हुई जानमाल की क्षति बेहद पीड़ादायक है और वे पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

Related to this topic: